{"_id":"69961d53e052d19e560dbd39","slug":"missing-jeweler-carrying-silver-worth-crores-picked-by-police-in-jaipur-mathura-news-c-369-1-mt11009-142785-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: 50 करोड़ की चांदी लेकर गायब हुए तीन व्यापारी, जयपुर से एक को दबोचा; पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: 50 करोड़ की चांदी लेकर गायब हुए तीन व्यापारी, जयपुर से एक को दबोचा; पुलिस कर रही पूछताछ
Thu, 19 Feb 2026 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:57 AM IST
सार
मथुरा से करीब 50 करोड़ रुपये की चांदी लेकर गायब हुए तीन व्यापारियों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया है। मथुरा पुलिस ने इस व्यापारी को जयपुर से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि व्यापारी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करीब दो दर्जन चांदी कारोबारियों की 50 करोड़ रुपये की चांदी लेकर गायब तीन व्यापारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। इनमें एक आरोपी को थाना गोविंदनगर पुलिस जयपुर से पकड़कर लाई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की जा रही है।
दिसंबर माह में दो दर्जन से अधिक चांदी कारोबारियों के यहां से तीन अलग-अलग व्यापारी करीब 50 करोड़ रुपये की चांदी मंडी बेचने के लिए गए थे। इसके बाद तीनों लापता हो गए। दो माह तक वापस नहीं आए तो महाविद्या कॉलोनी निवासी पीड़ित वेदांश अग्रवाल ने दिनेश अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
वहीं सरस्वती कुंड स्थित राधा आर्चिड विष्णु खंडेलवाल ने राजीव उर्फ बनवारी अग्रवाल और गोविंदनगर निवासी रोहित मित्तल ने चांदी के आभूषण लेकर गायब हुए अनुज गर्ग के खिलाफ थाना गोविंदनगर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित व्यापारी भी एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश बाद बुधवार को पुलिस ने जयपुर से अनुज गर्ग को हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।