{"_id":"66f39702055268ba230b533c","slug":"miscreants-entered-house-and-beat-woman-to-death-in-mathura-2024-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूह कंपाने वाली हत्या: कमरे में बिखरा था खून ही खून, लथपथ पड़ी महिला की लाश; दृश्य देख घरवालों की निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूह कंपाने वाली हत्या: कमरे में बिखरा था खून ही खून, लथपथ पड़ी महिला की लाश; दृश्य देख घरवालों की निकल गई चीख
Wed, 25 Sep 2024 10:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:22 AM IST
सार
तीर्थनगरी में बदमाशों ने महिला को मार डाला। कमरे में खून के छींटे बिखरे थे। लाश खून से लथपथ पड़ी थी। घरवालों ने देखा तो चीख उठे।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस, माया की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार की देर रात घर में घुसे बदमाशों ने महिला को पटक-पटककर मार डाला। कमरे में बिखरे खून की छींटे देखकर घरवालों की चीख निकल गई। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के खिटावटा गांव की है। गांव निवासी धर्मवीर अपनी पत्नी माया (75) के साथ खेत पर बने मकान में रहते थे। माया मकान में नीचे के कमरे और धर्मवीर ऊपर के कमरे में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे बदमाशों ने माया को दबोच लिया। उसका सिर और चेहरे को दीवार पर पटक-पटक कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कांनों के कुंडल, पाजेब, हाथों में पहनी चूड़ी उतारकर फरार हो गए। कुछ ही समय में उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह देर तक जब माया नहीं जगी तो घरवालों ने जाकर देखा। कमरे का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। कमरे में खून बिखरा था। माया का शव खून से लथपथ पड़ा था।
चारों और खून के छींटे नजर आ रहे थे। खबर फैली तो गांव के लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विषेन, सीओ आशीष शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। फोरेंसिंक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना था कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।