फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   miscreants did not sell the stolen chain mortgaged the gold loan of Rs 1.60 lakh in the bank told reason

UP: बदमाशों ने लूटी चैन को बेचा नहीं... बैंक में गिरवी रख लिया 1.60 लाख का गोल्ड लोन, खुद बताई वजह

Wed, 25 Jun 2025 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जानकारी मिली की बदमाशों ने लूट की चैन को बेचा नहीं, बल्कि बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले लिया। 
 

विज्ञापन
miscreants did not sell the stolen chain mortgaged the gold loan of Rs 1.60 lakh in the bank told reason
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा  में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों से  मंगलवार की रात को एसओजी टीम और महावन पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चारों बदमाशों की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गए। दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद भी एक बदमाश पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाशों के कब्जे 1.65 लाख की नकदी, मोबाइल, तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


।
Trending Videos

एसपी देहात सुरेश कुमार रावत ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात को बाइक और स्कूटी सवार चार बदमाशों ने गोकुल निवासी बाइक सवार अमर सरदार और उसके दोस्त विपिन कुमार शर्मा से लक्ष्मी नगर महावन रोड पर नगला पापरी के सामने सोने की चैन, मोबाइल तथा 5 हजार की नकदी लूट ली। पीडि़त थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात को एसओजी प्रभारी राकेश यादव को सूचना मिली कि महावन क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पुन: किसी घटना को करने के लिए घूम रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक महावन सुधीर कुमार सिंह समेत उच्च अधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसओजी और महावन पुलिस बदमाशों की घेराबंदी में लग गई। पुलिस ने बाइक सवार और स्कूटी सवार बदमाशों को बरेली हाईवे के नजदीक घेर लिया। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए बोला तो बदमाशों ने फायरिंग की दी। जबावी कार्रवाई में चार बदमाशों की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। पुलिस सभी घायलों को लेकर थाने आई। यहां पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम 

 
विज्ञापन

थाना सदर के दामोदरपुरा स्थित माली मोहल्ला निवासी आकाश निषाद उर्फ मरिया, औरंगाबाद के गोकुल विहार कॉलोनी निवासी विशाल उर्फ कल्लू डॉन, दामोदरपुरा के बघेल मोहल्ला निवासी मोहित उर्फ अजय डीजे, बड़ा कसाईपाड़ा स्थित परवेज बताया। जबकि भागे साथी का नाम महावन के नवीपुर निवासी अमित यादव बताया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात को बाइक सवार दो युवकों को तमंचा दिखाकर लूटा था। दोनों युवकों से उन्हें मोबाइल फोन, सोने की चेन और पांच हजार रुपये की नकदी लूटी थी। सोने की चैन को उन्होंने बैंक में गिरवी रखकर 1.60 लाख का गोल्ड लोन ले लिया और धनराशि को आपस में बांट लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, सोने की चेन के बदले में बैंक से मिले 1.60 लाख की नकदी, 5 हजार रुपये तमंचा-कारतूस तथा लूट में प्रयोग की गई स्कूटी और बाइक बरामद की है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके भागे साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed