फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minors are getting trapped in the web of betting

Mathura News: नाबालिग फंस रहे सट्टे के मकड़जाल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Minors are getting trapped in the web of betting
मथुरा। सदर क्षेत्र में इन दिनों सट्टेबाजी का बोलबाला है। इसमें आम आदमी और खासकर नाबालिग बच्चे सट्टेबाजी की खाईबाड़ी के चक्कर में फंसकर अपना जीवन खराब कर रहे हैं। क्षेत्र में एक ऐसा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाबालिग लोगों से सट्टा लगवा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

सदर का जमुनाबाग रोड इन दिनों सट्टेबाजी का गढ़ है। जमुनाबाग काॅलोनी में एक मेडिकल स्टोर और परचूनी स्टोर पर भी रात को 11 बजे तक खुलेआम सट्टा लगता है। यहां सट्टे का नंबर लगाने के लिए दिन भर लोगों की हलचल दिखाई देती है, जो अपनी सारी कमाई सट्टेबाजी में लुटा रहे हैं। सबसे ज्यादा अफसोसजनक बात तो यह है कि नाबालिग बच्चे भी जल्द से जल्द अमीर बनने के चक्कर में सट्टेबाजी की खाईबाड़ी में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि नाबालिग बच्चे सट्टा लिख रहे हैं और नाबालिग बच्चे ही सट्टा लगा रहे हैं। इसी से संबंधित एक वीडियो भी वायरल है। ऐसा नहीं है कि सदर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सट्टेबाजी को समाप्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed