फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ministers get rid of millions of crores

मंत्रियों ने पकड़ा करोड़ों का गोलमाल 

Sat, 29 Apr 2017 12:16 AM IST
Ministers get rid of millions of crores
Ministers get rid of millions of crores Updated Sat, 29 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ministers get rid of millions of crores
मंत्रियों ने पकड़ा करोड़ों का गोलमाल  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महिला समाज कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और मातृत्व, शिशु एवं कृषि निर्यात, विपणन राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने शुक्रवार को मथुरा और वृंदावन में करोड़ों का गोलमाल पकड़ा। सुबह 11 बजे कृषि मंडी पहुंची स्वाति सिंह ने मथुरा की मंडी समिति में बड़ी टैक्स चोरी का पर्दाफाश करते हुए तत्काल जांच के आदेश कर दिए हैं। पिछले तीन साल का रिकार्ड तलब किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने वृंदावन में प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे फैसेलिटी सेंटर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बड़े गोलमाल का अंदेशा जताया है। जांच के आदेश कर दिए हैं। यह सेंटर 9,35,00,000 की लागत से बन रहा है।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री स्वाति सिंह मथुरा में थीं। दोनों ने ही अपने मंत्रालय के अधीन विभागों को चेक किया। कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा ने वृंदावन में सौ शय्या अस्पताल के  पास बन रहे फैसेलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए। गेट पर 9 एमएम का सरिया लगाया जा रहा था जिस पर आपत्ति जताते हुए 12 एमएम को लगाने को कहा। ईंट, सीमेंट और मसाले की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निर्माण की रफ्तार बेहद सुस्त है। उन्होंने निर्माण की जांच के आदेश कर दिए हैं। 
विज्ञापन

वहीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने वृंदावन में ही नवीन उपकृषि मंडी का निरीक्षण किया। एक साल पहले बना मंडी समिति का भवन अभी से टूटने लगा है। दीवारें खिल गईं हैं। छतें टूट रही हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए भी जांच के आदेश दिए हैं। राज्यमंत्री ने माना कि निर्माण बेहद घटिया सामग्री से हुआ है। राज्यमंत्री वृंदावन से सीधे मथुरा में हाईवे पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी पर पहुंच गईं। स्वाति सिंह ने उस प्वाइंट को देखा जहां गेहूं पड़ा था। मंत्री और उनके साथ अफसरों को देख कई दुकानदार भाग गए। यहां माल लेकर खड़े ट्रकों से जब टैक्स और एंट्री रसीद मांगी तो किसी के पास नहीं थी। मंडी समिति में जितने भी वाहन खड़े थे वहां किसी के पास भी एंट्री रसीद नहीं मिली। उन्होंने माना कि पैसा लेकर प्रवेश कराया जा रहा है। दुकानदार भी माल बिक्री का कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं करा सके। सब्जी और फलों की मंडी के दुकानदार भी सामान लाने का रिकार्ड नहीं दिखा सके। राज्यमंत्री ने माना कि मंडी समिति में टैक्स की बड़ी चोरी हो रही है। उन्होंने पिछले तीन साल के रिकार्ड की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति के अफसरों पर कार्रवाई का इशारा
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कई अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का इशारा किया है। प्राधिकरण के अफसरों के खिलाफ जांच शुरू हो सकती है। मंडी समिति प्रशासन में बड़े फेरबदल का अंदेशा लगाया जा रहा है।
मथुरा की मंडी समिति के निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री स्वाति सिंह क्रोध में दिखीं। उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता नहीं कि मंडी में कोई प्रशासन काम भी कर रहा है। किसी के पास कोई रिकार्ड है ही नहीं। उन्होंने मंडी समिति के अफसरों को खूब लताड़ लगाई और रिकार्ड तलब किया। सारी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने को कहा है। जिस तरह की अनियमितताएं मंडी समिति में मिलीं हैं उससे लगता है मंडी प्रशासन पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 
कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा को वृंदावन में फैसेलिटी सेंटर पर भारी अनियमितताएं मिली हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करा रहा है। इसके निर्माण में भारी खेल हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बड़ा गोलमाल है। वह एक-एक ईंट की जांच कराएंगी। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। अफसरों की संपत्ति की जांच कराने के लिए भी शासन को लिखेंगी।   

अफसरों ने मेरे पहुंचने से पहले दुकानें बंद कराईं
 राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि अगर कोई बड़ा गोलमाल न होता तो मेरे पहुंचने से पहले वहां की दुकानें क्यों बंद हो जातीं। इससे साफ है कि आवंटन में भी गोलमाल हुआ है। तभी तो अफसरों ने मेरे पहुंचने से पहले ही सारी दुकानों को बंद करा दिया था। मंडी समिति की एक-एक व्यवस्था की जांच कराई जाएगी।

मंत्री स्वाति सिंह का चकराया सिर
राज्यमंत्री स्वाति सिंह की तबियत खराब हो गई। यहां होटल लैंड्स इन में सिर में चक्कर आने की शिकायत पर सौ शय्या अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके मजूमदार ने उनका उपचार किया। डा. मजूमदार ने बताया कि मंत्री जी की तबियत कुछ खराब थी, जिसकी दवाएं दी गई हैं।

इतनी गंदगी कि मुंह पर कपड़ा रख किया निरीक्षण
कृषि मंडी के निरीक्षण में अव्यवस्थाओं ने राज्यमंत्री स्वाति सिंह को विचलित कर दिया। उन्हें हर तरफ गंदगी मिली। सब्जी मंडी में उठती दुर्गंध से वह परेशान हो गईं। मुंह पर कपड़ा रखकर ही उन्होंने निरीक्षण पूरा किया। कृषि मंडी में हैंडपंप खराब थे। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। किसानों के लिए व्यवस्थाएं शून्य थीं। आवारा जानवर बहुतायत में विचरण करते मिले। एक बार तो वह इनसे बाल-बाल बचीं। उन्होंने मंडी सचिव प्रवीण यादव से पूछा कभी यहां आकर भी देखते हो। ये लोग कैसे रहते हैं यहां। भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे। व्यापारियों ने राजकुमार अग्रवाल मांट वालों के नेतृत्व में राज्यमंत्री स्वाति सिंह को समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। 

महिला आश्रय सदनों का किया निरीक्षण
 कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में विधवाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पेंशन 9 से 12 माह में नहीं हर माह दिलाई जाएगी। एक कमरे में पांच से छ: महिलाओं के रहने पर आपत्ति जताई। जर्जर छत की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया कि जब महिला आश्रय सदनों का जीर्णोद्धार किया गया है तो फिर ये क्या है। डीपीओ ओपी यादव को 8 आरओ प्लांट लगाने के आदेश दिए। उन्होंने मीरा सहभागिनी आश्रय सदन और अन्य सदनों का भी निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन भी किए। डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन विभाग प्रेम सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, प्रबंधक पर्यटन आवास गृह केजी शर्मा, विप्रा एई अमित काद्यान आदि साथ रहे।


डाक्टरों के रिक्त पदों पर भर्ती का वादा
 राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने नवीन उपकृषि मंडी के दुकानदारों को अपना लाइसेंस साथ रखने का निर्देश भी दिया। मंडी समिति के सचिव प्रवीण कुमार को उन्होंने पुरानी सब्जी मंडी को जल्द नवीन उप कृषि सब्जी मंडी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। किसानों को उचित भुगतान को कहा। सौ शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान रिक्त पदों पर जल्द भर्ती कराने का आश्वासन दिया। सीएमएस डा. एसके मजूमदार से चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। डा. पीयुष चौबे, डा. एसके जैन,डा.  एके गुप्ता, डा. दिलीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed