{"_id":"6141fb198ebc3ec77609dfcf","slug":"mile-license-on-priority-to-the-unemployed-affected-outside-the-pilgrimage-site-mathura-news-agr507695562","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ स्थल के बाहर प्रभावित बेरोजगारों को प्राथमिकता पर मील लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ स्थल के बाहर प्रभावित बेरोजगारों को प्राथमिकता पर मील लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित होने पर इससे प्रभावित हो रहे परिवारों को रोजगार की दृष्टि से सहूलियत की मांग को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
बुधवार को अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू खान के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान प्रदेश सचिव डॉ. शबनम कुरैशी ने कहा है कि मथुरा को धार्मिक स्थल घोषित करने के निर्णय का स्वागत किया जाता है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की जाती है कि जो लोग तीर्थ स्थल होने के कारण मीट, शराब, भांग से जुड़े रोजगार पर प्रतिबंध लगने से प्रभावित हो रहे हैं, उन्हें अन्य रोजगार की सहूलियत प्रदान की जाए।
सरकार को इन बेरोजगार और गरीब, मजदूर लोगों को रोजगार देना चाहिए। इसके साथ ऋण देने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि यह अपना रोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। उन्होंने कहा है कि 2 किलोमीटर के बाहर तीर्थ के दायरे को निकाल कर बेरोजगार हुए लोगों को अंडा, मांस, मछली मुर्गा, आदि बेचने के लिए लाइसेंस प्राथमिकता पर दिए जाएं। मुख्य रूप से चौधरी सईद, सिराज खान, जिला अध्यक्ष सैयद अब्दुल गफ्फार, प्रदेश महासचिव मनीष दयाल, देवकीनंदन कश्यप, जीशान कुरैशी, आसिफ कुरैशी, शब्बीर कुरैशी, मुन्ना मलिक, अरमान फारुकी, अजलान वारसी, लोग उपस्थित थे।