{"_id":"63addf74ef15f94ff1597265","slug":"middle-way-will-come-out-in-idgah-committee-meeting-mathura-news-mtr527017090","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: ईदगाह कमेटी की बैठक में निकलेगा बीच का रास्ता, तीन दिन में बुलाई जा सकती है बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: ईदगाह कमेटी की बैठक में निकलेगा बीच का रास्ता, तीन दिन में बुलाई जा सकती है बैठक
Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 04:30 AM IST
सार
ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष ने जमीन के मालिकाना हक संबंधी सवाल पर बताया कि इस संबंध में वह कमेटी के पदाधिकारी के साथ कलक्ट्रेट पर दो दफा गए थे परंतु संबंधित अधिकारी के न मिलने पर इस पर निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण में 13.37 एकड़ जमीन पर दावे को लेकर चल रहे विवाद में ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जहीर हसन के हस्तक्षेप के बाद सभी पक्षों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। इधर, अध्यक्ष ने लखनऊ से लौटने के बाद ईदगाह कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक तीन दिन में होने की उम्मीद है। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा बीच का रास्ते निकालने के लिए किए जा रहे प्रयास की प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने की संभावना।
बीएसएफ से सेवानिवृत्त 85 वर्षीय अध्यक्ष डॉ. हसन ने बताया कि वह इस मामले को लेकर गंभीर हैं। पूरी जिंदगी में इतना दर्द उन्हें कभी नहीं हुआ जितना मथुरा के सौहार्र्द बिगड़ने की बात से मन में होता है। वह विद्यालय में हमेशा महाकवि कालिदास को लेकर आयोजन करते हैं। पिछली दफा आयोजन के मुख्य अतिथि गुरु शरणानंदजी महाराज थे। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष ने जमीन के मालिकाना हक संबंधी सवाल पर बताया कि इस संबंध में वह कमेटी के पदाधिकारी के साथ कलक्ट्रेट पर दो दफा गए थे परंतु संबंधित अधिकारी के न मिलने पर इस पर निर्णय नहीं हो सका। वह ईदगाह कमेटी की बैठक में सदस्यों से इस संबंध में बातचीत करेंगे और बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

भूल सुधारने का प्रयास स्वागत योग्य: कपिल शर्मा
अयोध्या के अनुभवों को देखते हम मुस्लिम पक्ष के इस वक्तव्य से आशान्वित नहीं हैं। वहां पर सनातनी महापुरुषों ने मामला कोर्ट के बाहर सुलझाने का अथक प्रयास किया परंतु नतीजा ढाक के तीन पात रहा। फिर भी यदि मुस्लिम पक्ष अपनी भूल सुधारने का प्रयास करता है तो उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन