फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mid day meal in district mathura

माध्यमिक के छात्रों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील

Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
mid day meal in district mathura
fdg - फोटो : getty images
जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को मिड-डे मील नहीं मिल रहा है। एक अप्रैल से सत्र शुरू होने के बाद पूरा माह बीत चुका है, लेकिन ऐसे किसी विद्यालय में मिड-डे मील नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ और माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक बच्चों को मिड-डे मील दिया जाता है। जिले में मिड-डे मील वितरण का कार्य अक्षय पात्र फाउंडेशन कर रहा है। जिले के कुल 94 अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों में से करीब 75 विद्यालयों में गत वर्ष मिड-डे मील का वितरण किया गया था।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य परिषद् के अध्यक्ष और सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत ने बताया कि एक अप्रैल से कालेज पूरी तरह खुल चुका है। इसके बाद भी अभी तक मिड-डे मील का वितरण नहीं किया गया है। श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकुल के प्रधानाचार्य कमल कौशिक का कहना है कि गत वर्ष तो अक्षय पात्र संस्था ने मिड-डे मील वितरित किया गया था, लेकिन इस वर्ष अभी तक एक भी दिन मिड-डे मील नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ कुछ भुगतान की समस्या चल रही है। इसके चलते वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक विद्यालयों में मिड-डे मील वितरित नहीं किया गया है।
- कमल योगी, जनसंपर्क अधिकारी, अक्षय पात्र फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed