फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Message given for development of entire Braj, no announcement

Mathura News: संपूर्ण ब्रज के विकास का दिया संदेश, घोषणा कोई नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Message given for development of entire Braj, no announcement
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण ब्रज के विकास की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि ब्रज सिर्फ मथुरा तक सीमित नहीं है, ये उत्तर प्रदेश के हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज और राजस्थान के भरतपुर, डींग और हरियाणा के पलवल तक फैला है। इस पूरे क्षेत्र का विकास होगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने इस दौरान विकास की कोई घोषणा नहीं की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ब्रज की महिमा का जमकर गुणगान किया। उन्होंने मथुरा-वृंदावन ही नहीं नंदगांव, बरसाना, गोकुल की भी चर्चा की। कान्हा की लीलाओं से जुड़े स्थलों के विकास की आवश्यकता जताते हुए लोगों में इसके प्रति उम्मीद भी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रज सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। यह कई राज्यों के अनेक हिस्सों को जोड़कर बना है। इस संर्पूण ब्रज का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की। प्रधानमंत्री के आगमन दौरान विकास की सौगात मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा हाथ लगी। प्रधानमंत्री ने बिहारीजी कॉरिडोर पर चर्चा की ना ही यमुना के दर्द को छूने का प्रयास किया। यहां तक कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा, एडीवेटेड ट्रैक, संपूर्ण मथ्ज्ञुरा-वृंदावन का गंगाजल की उपलब्धता को लेकर भी प्रधानमंत्री से लगी उम्मीद लोगों की टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed