फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mercury will drop from tomorrow, heat wave will bother more today

Mathura News: कल से लुढ़केगा पारा, आज और सताएगी लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mercury will drop from tomorrow, heat wave will bother more today
मथुरा। बीते दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज धूप गेहूं की कटाई भी प्रभावित कर रही है। किसान भोर और रात को ही गेहूं की फसल काट रहे हैं। बीते चार दिनों से तापमान की सुई 44 डिग्री सेल्सियस पर ही अटक गई है। शुक्रवार दोपहर का भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से तीन से चार डिग्री पारा लुढ़कने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। जरूरी कार्यों से बाहर जाने वाले लोग लू और चपेट में आ रहे हैं। विशेषकर दोपहर के समय सूरज की तपिश असहनीय हो रही है। खुले मैदानों और सड़कों पर निकलना जानलेवा साबित हो रहा है। इससे न केवल आम जनता, बल्कि स्कूली छात्र-छात्राएं और वाहन चालक भी बेहाल हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते चार दिनों से दोपहर का तापमान 44 डिग्री पर ही टिका। हवा थमने से ये धूप असहनीय होती है। हालांकि शनिवार से पारा लुढ़कने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed