फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   memory girl make a news record

‘मेमोरी गर्ल’ ने 8:33 मिनट में 500 अंक याद कर सुनाए

Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
memory girl make a news record
मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा
मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद एक बार फिर मेमोरी का करिश्मा दिखाते हुए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए जीएलए विश्वविद्यालय में बुधवार को परीक्षा दी। इस दौरान उन्होंने आठ मिनट 33 सेकेंड में 500 अंकों को याद कर सैकड़ों छात्रों के सामने सुनाया। जबकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अब तक 300 से अधिक अंकों का रिकॉर्ड यूएसए के लेंस शिरहार्ट के नाम दर्ज है।
विज्ञापन


सौंख रोड स्थित पद्मपुरी कालोनी निवासी प्रेरणा ने महज 19 वर्ष की आयु में यह करिश्मा कर दिखाया है। वर्तमान में वह बीएसए कॉलेज में बीएससी की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। 11 जुलाई 2016 को प्रेरणा ने अपनी मेमोरी के बल पर वियतनाम के युवक का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। उसके बाद अगस्त में प्रेरणा लिम्का गर्ल बन गईं। 
विज्ञापन


बुधवार को प्रेरणा ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड बनाने के लिए परीक्षा दी। इसमें पीपीटी के माध्यम से 500 अंक लिखे गए। प्रेरणा ने आठ मिनट 33 सेकेंड में इन अंकों को अपनी मेमोरी में दर्ज कर लिया। इसके बाद अंक का बोर्ड हटा लिया गया। सैकड़ों छात्रों के सामने प्रेरणा ने इन अंकों को इनके सही क्रम में ही सुना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएलए विवि में हुए इस प्रजेंटेशन की सीडी गिनीज बुक को भेजी गई है। इस दौरान डीजीसी चंद्रमोहन अग्रवाल, नायब तहसीलदार छाता दुर्गेश, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मेमोरी ेहेड दिनेशधर द्विवेदी, शिवकुमार यादव, जेपी सिंह, हिमानी, बीएसए कॉलेज से बबीता, भावना, मधुबाला, शुभांगी तिवारी, आदित्य तिवारी, कार्यक्रम कोआर्डिनेटर अवनीश शर्र्मा, फैजुल हसन आदि मौजूद रहे। अपनी सफलता का श्रेय प्रेरणा अपनी मां को देती हैं। ट्यूशन करके घर और अपना गुजारा करने वाली प्रेरणा के सिर पर पिता का भी हाथ नहीं है। न ही नाते-रिश्तेदारों का कोई सपोर्ट है।


‘प्रेरणा‘ से लेंगे प्रेरणा
जब दोनों तरफ से प्रेरणा शर्मा ने 500 अंकों को क्रमानुसार सुना दिया तो जीएलए विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रेरणा शर्मा को थैंक्स बोलते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed