फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mega camps were set up at booths to collect forms.

Mathura News: फार्म जमा करने के लिए बूथों पर लगा मेगा कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mega camps were set up at booths to collect forms.
कोसीकलां। प्रशासन के निर्देश पर एसआईआर के लिए रविवार को दूसरे दिन नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को चले इस कैंप में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया। कैंप में 6 बूथों के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और अन्य संबंधित टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा किए और यदि कोई त्रुटि पाई गई तो उसे मौके पर ही ठीक किया गया। इस दौरान मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। एसआईआर कार्य के लिए अंतिम तिथि में 4 दिन शेष हैं। प्रशासन इन 4 दिनों में शत-प्रतिशत कार्य कराने में जुटा है। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अनुजा धनगर, नेहा ढल ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ पहले ही घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर चुके हैं। अब मतदाता जागरूक होकर स्वयं अपने फॉर्म लेकर कैंप में जमा करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने भी कैंप के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed