{"_id":"583b22924f1c1b5d2908855c","slug":"meeting-of-hindu-helpline","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ होगा तभी समृद्ध बनेगा राष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ होगा तभी समृद्ध बनेगा राष्ट्र
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
हिंदू हेल्पलाइन की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वात्सल्य ग्राम में हिंदू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय बैठक का दूसरा दिन ‘स्वस्थ राष्ट्र-समृद्ध राष्ट्र’ की परिकल्पना को समर्पित रहा। कहा गया कि स्वस्थ राष्ट्र से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा। इसी उद्देश्य के साथ बनाई गई इंडिया हेल्थ लाइन के कार्यों से जुड़ने के आह्वान के साथ बैठक का समापन हो गया। बताया गया कि इस मुहिम से अब तक दस हजार निजी चिकित्सक जुड़ चुके हैं।
बैठक का शुभारंभ स्वामी परमानंद महाराज, साध्वी ऋतंभरा, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने किया। परमानंद महाराज ने इंडिया हेल्थ लाइन व हिंदू हेल्प लाइन के मंगल भविष्य की कामना की।
डा. प्रवीण तोगड़िया इंडिया हेल्थ लाइन (आईएचएल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण, दूषित खानपान और आधुनिक जीवन शैली के चलते आज 125 करोड़ जनसंख्या पर 45 करोड़ रोगी होने का आंकड़ा भी पार हो गया है।
विज्ञापन
इनमें से करीब 18 करोड़ मधुमेह रोगी हैं। अधिकांश की आर्थिक स्थिति और जागरूकता इतनी कम है कि वह डॉक्टर का परामर्श शुल्क तक दे पाने में असमर्थ होते हैैं। ऐसे रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, स्थान-स्थान पर जाकर नि:शुल्क जांच की सुविधा देने का कार्य इंडिया हेल्थ लाइन के हेल्थ एंबेसडर कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कोई भी महीने में बस चार घंटे हेल्थ एंबेसडर के रूप में सेवा कर सहभागी बन सकता है। कोई भी व्यक्ति 18602333666 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर विशेषज्ञ डाक्टरों से नि:शुल्क परामर्श ले सकता है। उन्होंने बताया कि हेल्थ लाइन से जुड़े डाक्टरों का आंकड़ा 50 हजार तक ले जाने का संकल्प बैठक में लिया गया। कहा कि 30 लाख हिंदू गरीबों को इसका लाभ मिल रहा है।
समापन सत्र की अध्यक्षता आचार्य रमाकान्त गोस्वामी, आईएमए मथुरा के जिलाध्यक्ष डा. रविकान्त, सचिव डा. राजीव मित्तल, विपुल चतुर्वेदी, लोकेश भारद्वाज, सौरभ गुप्ता, कपिल वैशला, वंदना शर्मा, प्रवीण सिंह, विजय बहादुर सिंह, विपुल चतुर्वेदी, हिंदू हेल्प लाइन के प्रांत संयोजक प्रेम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण भारद्वाज, देवेन्द्र सिंह राठौर, सुधीर रावत, निरज तोमर, आशीष वर्मा, वृज वल्लब वर्मा आदि उपस्थित रहे।
गरीब को मिलेगी प्राईवेट डॉक्टरों की सेवाएं: तोगड़िया
देश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक होनी चाहिए। आज गरीब व्यक्ति के लिए अच्छे प्राइवेट डॉक्टरों की सेवा उपलब्ध हो पाना कठिन चुनौती है। ऐसे में सबको स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए इंडिया हेल्थ लाइन की आधारशिला रखी गई है।
रविवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब इंडिया हेल्थ लाइन (आईएचएल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि देशभर में 10000, आगरा में 125 और मथुरा में 80 प्राइवेट डॉक्टरों को हेल्थ लाइन से जोड़ा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह ब्लड फॉर इंडिया एप लोगों की रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने का काम करेगा। आज देशभर में 1 करोड़ 20 लाख लोगों को प्रतिदिन रक्त की जरूरत पड़ती है लेकिन केवल 80 लाख बोतल रक्त ही उपलब्ध हो पाता है।
ऐसे में वंचित 40 लाख लोगों को रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लक्ष्य से 10 लाख रक्तदाताओं का मेगा क्लब बनाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में ही दस हजार लोग रक्तदाता के रूप में जुड़ चुके हैं। सरकार के नोटबंदी के निर्णय के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य चिंतन का हवाला देते हुए किनारा कर लिया।