फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   meeting of bjp members in vrindavan

अब 2019 के लिए जुटें कार्यकर्ता, सुनील बंसल

Sun, 02 Apr 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 02 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
meeting of bjp members in vrindavan
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भाजपा खुद को और सक्रिय करेगी। रविवार को वृंदावन में आयोजित ब्रज क्षेत्र की कार्यकर्ता अभिनंदन बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि विजय रथ रुकना नहीं है। सभी लोग 2019 के इलेक्शन की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि जोश में होश न खोएं। सभी अनुशासन में रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


वृंदावन के श्री कृष्ण साधक ट्रस्ट में आयोजित अभिनंदन बैठक में पहुंचे सभी पार्टी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। सभी को हिदायत दी कि भाजपा का एक-एक सिपाही अनुशासित है लिहाजा उत्साह में कोई ऐसा काम न करें जिससे स्वयं की और पार्टी की छवि पर कोई असर पड़े। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य 2019 का लोकसभा चुनाव है।
विज्ञापन


 वहीं ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती तक मनाया जाएगा। बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन होना है। डा. भीमराव अंबेडकर का समरसता संदेश और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्मवाद सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने मई के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ होने वाले 15 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, ब्रज प्रांत अध्यक्ष बीएल वर्मा ने किया। यहां कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर कारिंदा सिंह, धर्मवीर प्रजापति, जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, जिला महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, पदम सिंह शर्मा, एसके शर्मा, ब्रज प्रांत के कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी और सुमित शर्मा मौजूद रहे।

भितरघातियों को पार्टी से आउट करेंगे
भाजपा मीटिंग में कहा गया कि विधानसभा चुनावों में जिन्होंने भी पार्टी को नुकसान पहुंचाया है उन्हें बाहर किया जाएगा। प्रदेश में भारी जीत ने यहां के चुनावी समन्वयकों का कद भी बढ़ाया है। जीत से उत्साहित पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनावी समन्वयकों को देश के अन्य प्रांतों में भी सक्रिय करने की योजना बना रही है।

निकाय चुनाव में भी जुटने का आह्वान
अब भाजपा की निगाह नगर निकाय चुनाव पर है। विधानसभा स्तर पर प्रदेश को भगवा रंग मे रंगने के बाद संगठन पदाधिकारी अब नगर स्तर पर भी प्रदेश को भगवा रंग में रंगने के लिए जुट गए है।


बाल मजदूरी पर जताया रोष
बैठक में लोगों को पानी पिलाने के लिए छोटे बच्चे लगाने का मामला भी चर्चा का विषय रहा। कई कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर रोष भी जताया और स्थानीय पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर बात भी की। जिसके बाद बैठक में पानी पिला रहे बच्चों को इस काम से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed