{"_id":"57eab7814f1c1b653b574f3a","slug":"medicin-preparation-in-deendyal-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल धाम की घुट्टी पीकर सेहतमंद होगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल धाम की घुट्टी पीकर सेहतमंद होगी भाजपा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
दवाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल धाम की घुट्टी पीकर सेहतमंद होगी। आरएसएस -भाजपा नेताओं की सेहत बनाने के लिए दीनदयाल धाम में आयुर्वेदिक टानिक तैयार किए जा रहे हैं। शुगर कंट्रोल करने को चूर्ण भी बन रहा है तो टेंशन दूर भगाने को टानिक भी है। नहाने के लिए कामधेनु टिकिया, शैंपो और रूप निखार पाउडर के साथ तमाम उत्पाद यहां बन रहे हैं। इन सभी की बिक्री संघ आफिसों के जरिए होगी। फिलहाल च्यवनप्राश की मांग सबसे ज्यादा है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में स्थित दीनदयाल धाम में आयुर्वेदिक उत्पादों की निर्माणशाला है। कई वर्ष से यहां विभिन्न बीमारियों से बचाव के प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। पहले उत्पादन बहुत कम था लेकिन अब बढ़ गया है। इसबार कई नए प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं जिनकी बिक्री प्रदेश भर में संघ के कार्यालयों के माध्यम से होगी।
आगरा, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, बरेली, इलाहाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में तो यह प्रोडेक्ट संघ कार्यालयों पर सप्लाई होंगे ही दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भी भेजे जा रहे हैं। इनके दाम भी मार्केट में उपलब्ध कंपनियों के उत्पादों से काफी कम हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह से आयुर्वेदिक हैं। इस बार यहां गाय के गोबर से धूपबत्ती भी तैयार की जा रही है। इसे भी सेल प्वाइंट पर उपलब्ध कराया जाएगा। मौजूदा समय में संघ के कार्यालयों से च्यवनप्राश की मांग सबसे ज्यादा आ रही है।
मांग के मुताबिक च्यवनप्राश तैयार कराया जा रहा है। शुगर की बीमारी से जूझ रहे भाजपा और आरएसएस के नेता मधुनाशक चूर्ण भी खूब मांग रहे हैं। उनको स्पेशल पार्सल से भी उत्पाद भेजे जा रहे हैं। औषधि प्रकल्प के संयोजक डा. भदौरिया का कहना है कि संघ के कार्यालयों से आम आदमी भी यह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट खरीदकर ले जाते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल भाजपा के नेता ही इनकी खरीद करते हैं।
यह उत्पाद हो रहे हैं तैयार
कुमार्यासव, शक्तिवर्धक टानिक, मधुनाशक चूर्ण, कामधेनु आंवला का पाउडर, आंवला चूर्ण, आंवला चटनी, त्रिफला योग, च्यवनप्राश, कामधेनु स्नान टिकिया, गोमूत्र, कामधेनु आई क्योर, स्वर्ण निखार पाउडर, उबटन, शैंपो, शक्तिवर्धक टानिक, जामुन का अर्क, शुद्ध मधु और गाय के गोबार की धूपबत्ती।