फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Meat was supplied in vehicles marked Uttar Pradesh Government

Mathura News: उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों से होती थी मीट की सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Meat was supplied in vehicles marked Uttar Pradesh Government
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित मुकुंद विहार कॉलोनी निवासी हाजी इस्लाम और मुस्ताक के घर और गोदाम में मिले मांस की सप्लाई लग्जरी कारों से होती थी। इन कारों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था ताकि कोई उन्हें रोक न सके। कई लग्जरी कारें आरोपियों के घर और गोदाम में खड़ी थीं। इन पर राजनीतिक दलों के झंडे लगे थे।
विज्ञापन


मीट के अवैध कारोबार का खुलासा होने पर आसपास के लोगों में सनसनी मच गई। बताया कि हाजी इस्लाम और उसके भाई मुस्ताक और गुल्ला लंबे समय से कबाड़ की आड़ में मीट का कारोबार कर रहे हैं। परिवार के लोगों की संख्या अधिक होने के चलते आसपास के लोग उनके गोदाम के पास जाने से कतराते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाली इस्लाम और मुस्ताक का रसूख था। उनके घर बड़े लोगों का आना जाना लगा रहता था। मारूती की बलेनो, टाेयटा की इनोवा और बोलेरो गाड़ी गोदामों में खड़ी रहती थीं। इनमें पैकेट में बंद कर माल बाहर भेजा जाता था। हाजी इस्लाम ने मोहल्ले में कई मकानों को सस्ते दामों में खरीद लिया था। मुकुंद विहार काॅलोनी में ही उनके 10 से 12 प्लाट हैं और 10 से 12 पिकअप गाड़ियां भी चलती हैं। इनमें कबाड़ के सामान के साथ-साथ मीट भी सप्लाई होता था।
विज्ञापन


तीनों गलियों पर था कब्जा
हाजी इस्लाम और मुस्ताक का काॅलोनी की तीन गलियों पर कब्जा था। इन गलियों के हर कोने पर उनका कबाड़ का गोदाम है। इनमें प्लास्टिक का सामान और गाड़ियों के पार्टस भरे पड़े थे। इसके अलावा इलाके में तीन मीट की दुकानें भी चलती हैं। इनमें एक दुकान अजय नगर में कुरबान के घर के पास, दूसरी मोहल्ले में ही वैधराम के घर के पास और तीसरी दुकान लड़नी के घर के पास चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed