{"_id":"57d6f4f14f1c1bef30d47961","slug":"mayur-dance-in-haridas-sangeet-samaroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयूर नृत्य पर तालियों से गूंजा मंदिर प्रांगण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयूर नृत्य पर तालियों से गूंजा मंदिर प्रांगण
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मयूर नृत्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत एवं सांस्कृतिक सम्मेलन संस्थान के तत्वावधान में रविवार देर रात तक चले स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन एवं कला रत्न सम्मान समारोह में लोग जमे रहे।
एक के बाद एक कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को बांधे रखा। बांसुरी के सुरों के साथ घुंघरूओं की झंकार से समूचा मंदिर प्रांगण संगीतमय नजर आया। बनारस घराने के बांसुरी वादक अतुल शंकर ने जैसे ही बांसुरी की तान छेड़ी वैसे ही पूरा मंदिर प्रांगण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद ब्रज की प्रख्यात नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने साथी कलाकारों के साथ ब्रज वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य पर समूचा मंदिर प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फूलों की होली देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर, आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी, बिहारीलाल वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बालकृष्ण गौतम आदि उपस्थित थे। संचालन डा. उमेशचंद्र शर्मा ने किया।