फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Maya Tila case: Hearing on contractor's bail plea today

माया टीला प्रकरण: ठेकेदार की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Maya Tila case: Hearing on contractor's bail plea today
मथुरा। माया टीला हादसे के मुख्य आरोपी सुनील चैन के साथ गिरफ्तार पप्पू ठेकेदार की जमानत याचिका पर सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि 15 जून को गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित कच्ची सड़क माया टीला की खुदाई के दौरान छह मकान ढह गए थे। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों को मौत हुई थी। एसएसपी ने श्लोक कुमार ने मृतक तोताराम के भाई हेमंत की तहरीर पर मुख्य आरोपी सुनील चैन और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही सुनील चैन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

गोविंद नगर पुलिस ने 17 जून को सुनील चैन और पप्पू ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पप्पू को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। 20 जून को पप्पू ठेकेदार ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख मुकर्रर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed