फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mawa confiscated in Vrindavan used to make three thousand kilograms of peda

वृंदावन में तीन हजार किलोग्राम पेड़ा बनाने में प्रयुक्त मावा जबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mawa confiscated in Vrindavan used to make three thousand kilograms of peda
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की है। इसमें वृंदावन के एक गोदाम से पेड़ा बनाने में प्रयुक्त संदिग्ध मावा भी जब्त कर नमूने सैंपल के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

विभाग के डीओ डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गोविंद नगर सब्जी मंडी स्थित मुकेश कुमार खाद्य तेल विक्रेता के स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित कारोबारी खाद्य लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस संबंध में उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही संदेह होने पर सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया है। उसके बाद टीम राजेश बंसल घी कारोबारी के यहां पहुंची। संबंधित खाद्य कारोबार करता खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इस कारण उनका चालान किया गया और घी का एक सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया।
विज्ञापन

टीम जीआर ट्रेडिंग कंपनी निधि वन स्टेट राधा पुरम पहुंची। खाद्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद संदेह होने पर चिली सॉस, टोमेटो सॉस तथा गोवर्धन ब्रांड घी का एक एक सैंपल जांच के लिए लिया। संबंधित कारोबारी टर्नओवर के हिसाब से लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। उसके बाद टीम ने मधुबन कॉलोनी सुनरख रोड वृंदावन स्थित एक आश्रम में रेडीमेड बर्फी एवं पेड़ा गोदाम पर छापामार कार्रवाई करते हुए पेड़ा, बर्फी, केक का एक एक नमूना संग्रहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 3000 किलोग्राम धौलपुर जनपद से आपूर्ति किए जा रहे पेड़ा बनाने में प्रयुक्त होने वाले मैटेरियल को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। उसके बाद टीम प्रेम मंदिर वृंदावन स्थित श्री बृजवासी पेड़ा वाला एवं शिवम स्वीट सेंटर का निरीक्षण करते हुए एक एक सैंपल जांच के लिए संग्रहित किया है। यह सभी नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, मुकेश कुमार, एसएस निरंजन, नंद किशोर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed