Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   'Mauniya' (vow-of-silence observing) ascetics broke their 12-year-long vow of silence after having a 'darshan' (divine glimpse) of Lord Krishna.

Mathura News: मौनिया साधकों ने श्रीकृष्ण के दर्शन कर खोला 12 वर्षों का मौन व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
'Mauniya' (vow-of-silence observing) ascetics broke their 12-year-long vow of silence after having a 'darshan' (divine glimpse) of Lord Krishna.
पारंपरिक दिवाली नृत्य मौन व्रत खोलते मध्यप्रदेश के मौनिया कृष्ण भक्त।
वृंदावन। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के कई ग्रामीण अंचलों में मौनिया व्रत (मौनी परंपरा) की एक प्राचीन लोक-धार्मिक परंपरा यमुना के घाटों पर देखने को मिली। दिवाली के बाद हाथ में मोर पंख, पैरों में घुंघरू पहने, पारंपरिक वस्त्रों में मंदिरों में दर्शन करने के बाद यमुना के घाटों पर पहुंचे। परिवार के साथ दलों में आए मोनिया कृष्ण भक्तों ने यमुना स्नान कर दिवारी नृत्य कर मोरपंखों का विसर्जन कर 12 वर्ष से परंपरा को निभाने के साथ ही मौन व्रत खोला।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर खजुराहो निवासी धर्मेंद्र एवं अमृतपाल परिवार के साथ 60 लोगों का दल वृंदावन आया। पिछले 12 वर्ष से भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए यह दल गोचारण के समय खेतों से मोर पंख एकत्र किए। मोरपंख लेकर ढोलक और नगाड़े के साथ उन्होंने प्रदेश के अधिकांश धर्म स्थलों में भ्रमण कर देवालयों में दर्शन करने के बाद वह वृंदावन आए। उन्होंने यहां मंदिरों के दर्शन किए और पारंपरिक दिवारी नृत्य किया। इसके बाद पूरा दल यमुना पहुंचा। स्नान करने के बाद यमुना पूजन किया।
विज्ञापन

यमुना तट पर दिवारी नृत्य के साथ-साथ ब्रज के महत्व को लोक गीतों के माध्यम से गायन किया। पिछले 12 वर्षों से एकत्र मोरपंखों का यमुना में विसर्जन करने के साथ ही मौन व्रत खोला। दल के साथ आए धर्मेंद्र ने बताया कि यह प्राचीन धर्म परंपरा के तहत व्रत धारण करने वाले साधक जिन्हें मौनी या मोनिया कहा जाता है निर्धारित समय तक बिना कुछ बोले कठोर मौन और नियमों का पालन करते हैं। कई स्थानों पर यह संकल्प 12 वर्ष हर साल दिवाली के समय निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह परंपरा मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संयम और गो सेवा का प्रतीक मानी जाती है। मौनी साधक हाथ में मोर पंख और लाठी लेकर नंगे पैर गांवों की परिक्रमा करते हैं और पारंपरिक दिवारी नृत्य करते हैं। जब साधक के तय वर्षों का संकल्प पूरा हो जाता है, तो वह अपने गांव या क्षेत्र से निकलकर श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन आते हैं। यहां यमुना स्नान, मंदिरों में दर्शन और मोर पंख यमुना में अर्पित करने के बाद मौन व्रत खोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed