फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   matter of idols of Thakur Keshav rai temple of Mathura has reached High Court

Mathura News: ठाकुर केशवराय के श्रीविग्रहों को निकालने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ASI के अधिकारी हैं प्रतिवादी

Thu, 01 Jun 2023 08:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 08:32 AM IST
सार

मथुरा के ठाकुर केशवराय मंदिर के श्रीविग्रहों को मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे से निकालने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में ASI के अधिकारी प्रतिवादी हैं। 

विज्ञापन
matter of idols of Thakur Keshav rai temple of Mathura has reached High Court
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में ओरछा के राजा वीर सिंह बुंदेला द्वारा बनवाए ठाकुर केशवराय मंदिर के श्रीविग्रहों को कथित तौर पर आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों में दबाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने याचिका दायर कर श्रीविग्रहों को जल्द निकलवाने की अपील की है। हालांकि बुधवार इस मामले में सुनवाई टल गई।

विज्ञापन


महेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक की अदालत में दावा दाखिल कर मांग की थी कि जो श्रीविग्रह औरंगजेब ने बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबवा दिए थे, उनको वहां से निकाला जाए। पुन: श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर स्थापित किया जाए। इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई से असंतुष्ट पक्षकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जल्दी सुनवाई के आदेश दिए जाने की मांग की। 

विज्ञापन

मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबें है श्रीविग्रह

महेंद्र प्रताप सिंह ने मथुरा की अदालत में चल रहे मामले में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया है। उन्होंने दावा किया है कि औरंगजेब द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर बने ठाकुर केशवराय के मंदिर का विध्वंस कर श्री विग्रहों को आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 मई को  दाखिल की गई थी रिट

उन्होंने इस संबंध में इतिहासकारों की लिखी पुस्तकों के अलावा खुद औरंगजेब के द्वारा दिए फरमानों को साक्ष्य के तौर पर अदालत में प्रस्तुत किया गहै। उन्होंने बताया कि मामले का त्वरित निस्तारण के लिए 26 मई को हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई थी। इस पर बुधवार को सुनवाई होनी थी परंतु नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed