फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's two Lals will do wonders at the state level

Mathura News: मथुरा के दो लाल प्रदेश स्तर पर करेंगे कमाल

Sun, 30 Jul 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 30 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mathura's two Lals will do wonders at the state level
- अभिराज गोस्वामी बैडमिंटन और विशाल ठाकुर कुश्ती में चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग खेलों और अलग-अलग स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। ये उदीयमान खिलाड़ी खेल की बारीकियां भी सीखेंगे। साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे। वृंदावन के रहने वाले अभिराज गोस्वामी की आयु अंडर-12 है। यह बैडमिंटन के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। इनका चयन लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही कक्षा 6 में प्रवेश लेंगे। यानि खेल का इनकी पढ़ाई पर अधिक असर नहीं पड़ेगा। यह आसानी से अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकेंगे। इसके साथ ही एक अन्य खिलाड़ी विशाल ठाकुर का चयन भी स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। विशाल उस्फार गांव के रहने वाले हैं। इनका चयन कुश्ती के लिए मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के लिए हुआ है। यहां खेलने के साथ ही कक्षा 6 में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।


अभिराज गोस्वामी और विशाल ठाकुर का चयन अंडर-12 आयु वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। अपने खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के सानिध्य में और निखार सकेंगे और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन



राकेश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed