फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura's Gram Panchayats will not be affected by the delimitation order

Mathura News: परिसीमन के आदेश से मथुरा की ग्राम पंचायतें नहीं होंगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mathura's Gram Panchayats will not be affected by the delimitation order
मथुरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शासन ने पंचायतों के परिसीमन के आदेश दिए हैं। लेकिन इस आदेश से मथुरा की ग्राम पंचायतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इससे अधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए शासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी तैयारी के पहले चरण में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का आदेश जारी किया गया है। इसमें मुख्य रूप से उन ग्राम पंचायतों का परिसीमन किया जाना है, जिनका आंशिक भाग नगर निकाय में शामिल हो गया था। शासनादेश के अनुसार अगर आंशिक भाग निकाय में शामिल होने के बाद भी गांव की जनसंख्या एक हजार है तो वह पंचायत यथावत बनी रहेगी। अगर जनसंख्या एक हजार से कम बची है तो उसे नजदीकी ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इस आदेश से मथुरा की 495 ग्राम पंचायतों में से एक भी प्रभावित नहीं होगी। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में मथुरा की नगर पंचायत बरसाना में 9 ग्राम पंचायतें शामिल की गईं थीं। इन ग्राम पंचायतों को संपूर्ण रूप से नगर पंचायत में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कोई भी ग्राम पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित नहीं हुई थी। इसी कारण वर्तमान में जारी किया परिसीमन का आदेश मथुरा की ग्राम पंचायतों के गठन को प्रभावित नहीं करेगा।

--
वर्जन
मथुरा की 9 ग्राम पंचायतें नगर पंचायत बरसाना में शामिल हुईं थीं। इन ग्राम पंचायतों का संपूर्ण भाग नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया था। ऐसे में वर्तमान में जारी परिसीमन आदेश मथुरा की ग्राम पंचायतों को प्रभावित नहीं करेगा।
-धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed