{"_id":"63d3c8aa338f0d3d96689863","slug":"mathura-youth-strangled-to-death-body-thrown-in-bushes-mathura-news-mtr5275107200-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गला रेतकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गला रेतकर युवक की हत्या, शव झाड़ियों में फेंका
विज्ञापन
मथुरा। दो दिन पहले युवक के सिर और चेहरे पर डंडे से कई वार किए, उसके बाद गला रेत दिया। मरा समझकर तिवारीपुरम के पीछे झाड़ियों में फेंक गए। जमुनापार पुलिस खून से लथपथ युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
२६ जनवरी की रात शव की शिनाख्त परिजन ने की। दो के खिलाफ थाना जमुनापार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और नशे का आदी था। दोनों हत्यारोपी हिरासत में हैं। पूछताछ में ही हत्या का कारण साफ होगा।
जौधनी, भरतपुर (राजस्थान) का मूलरूप से निवासी सोनू (२०) पुत्र हरीशंकर परिवार के संग शहर के छत्ता बाजार में श्याम कॉम्पलेक्स में किराए पर रहता था। मजदूरी करके अपना और परिवार का पालन पोषण करता था। २५ जनवरी को घर से निकला तो फिर नहीं लौटा। देर रात १२ बजे जमुनापार पुलिस को सूचना मिली कि तिवारीपुरम की झाड़ियों के पीछे खून से लथपथ युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने देखा तो उसकी सांसें चल रही थीं। जिला अस्पताल लेकर पहुंची, पर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी कि तलाश कर रहा भाई मोनू भी पहुंच गया। सोनू के रूप में २६ जनवरी की मध्यरात भाई ने शिनाख्त की। मोनू की तहरीर पर सूरज निवासी तिवारीपुरम और दिलीप निवासी हंसगंज के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गुम चोट और अत्यधिक खून बहने से युवक की मौत हुई है। सिर और चेहरे पर चोटों के निशान थे।