फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Youth from Jharkhand drowned while bathing in Yamuna

मथुरा: यमुना में नहाते हुए झारखंड का युवक डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth from Jharkhand drowned while bathing in Yamuna
वृंदावन (मथुरा)। यमुना में डूबने की लगातार घटनाएं हो रहीं हैं। एक सप्ताह में दूसरी घटना है। रविवार को यमुना स्नान को आया झारखंड का युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बलियारी थाना कांडी जिला गढ़वा झारखंड निवासी 20 वर्षीय सुभाष रंजन हरियाणा के रेवाड़ी स्थित मिंडा कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि कंपनी में कार्यरत 14 लोगों का ग्रुप शनिवार और रविवार की छुट्टी मनाने वृंदावन आया, जिसमें 5 युवतियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन

रविवार सुबह 8 बजे सभी लोग यमुना स्नान के लिए जुगल घाट पर पहुंचे। जहां यमुना में नहाते समय सुभाष रंजन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे नाविकों ने सुभाष को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुभाष का शव मौके से काफी दूर बिहार घाट पर यमुना से बाहर निकाला गया। मृतक के साथ आए साथियों ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed