फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Youth dies under suspicious circumstances

मथुरा: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Thu, 26 Aug 2021 08:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Youth dies under suspicious circumstances
छाता (मथुरा)। थाना छाता कोतवाली के गांव उंदी निवासी एक युवक की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गोविंदनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के सोमदत्त का पुत्र उत्तम (35) पिछले एक वर्ष से ससुराल मथुरा गोविंद नगर थाने के निकट किराए के मकान में पत्नी रजनी के साथ रह रहा था। ससुरालीजनों व उत्तम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इसी बात पर उसके साले रवि और मनीष ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उत्तम की हत्या कर दी। इसकी सूचना उसके परिजनों को भी नहीं दी। पड़ोसियों ने फोन कर उत्तम के परिजनों को इसकी सूचना दी। ससुरालीजनों ने बताया कि उसने जहर का सेवन कर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया है। जब परिजन पहुंचे तब तक उत्तम की जान जा चुकी थी। उत्तम के भाई संजय ने बताया कि दो दिन पहले ससुरालवालों से झगड़ा हुआ था। उसी बात पर उसे मारा-पीटा गया। उसकी हत्या कर दी गई है। छाता कोतवाली में तैनात एसएसआई सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने केवल मृतक का पंचनामा भरा है। मुकदमा गोविंद नगर थाना मथुरा में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed