फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Young man in Jachounda and woman in Koh died during treatment

मथुरा: जचौंदा में युवक तो कोह में महिला की उपचार के दौरान मौत

Mon, 30 Aug 2021 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Young man in Jachounda and woman in Koh died during treatment
गोवर्धन (मथुरा)। जचौंदा में युवक व कोह में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था से लगातार मौत की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जचौंदा के भगवान सिंह (22) पुत्र इतवारी ने उपचार के दौरान निजी अस्पताल में दम दौड़ दिया, दूसरी ओर कोह में मुन्नी देवी (55) पत्नी लच्छो की मौत हो गई। कोह में अब तक 9 व जचौंदा में मरने वालों की संख्या 3 हो चुकी है। अभी दो दर्जन से अधिक लोग डेंगू की गंभीर बीमारी से अस्पताल में जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मुन्नी देवी को रविवार को उल्टी दस्त की शिकायत पर उपचार के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। उनके मौत की सूचना मिली है लेकिन अभी पुष्टि कर रहे हैं।
-डॉ. पारुल चिकित्सा अधीक्षक फरह
गांव में सफाई कर्मियों की टीम गठित कर सफाई कार्य कराया गया है। प्रत्येक गली में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया है।
-लतेश कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत गोवर्धन
फरह में मिले स्कर्ब टाइफस के 26 और 28 डेंगू के मरीज
फरह में फैले मलेरिया और डेंगू के बाद पिछले दिनों जापानी बुखार का मरीज मिलने के बाद रविवार को स्कर्ब टाइफस के मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने फरह ब्लाक में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों फरह ब्लाक के अलग अलग गांवों से सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए थे, जहां से 26 लोगों में स्कर्ब टाइफस के लक्षण मिले हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ 28 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed