{"_id":"60e06fa58ebc3ec30a398a2c","slug":"mathura-work-will-be-done-online-through-e-nagar-seva-portal-mathura-news-agr4983111162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होंगे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के लोगों को उपयोगी सेवाओं के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। भवन कर जमा करने, नामांतरण, कर निर्धारण, नवीन पेयजल, सीवर कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस एवं समस्त प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र संबंधित सुविधाएं जल्द ही निगम के ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि ई-नगर सेवा का उद्देश्य ई-गर्वनेंस के लिए एकीकृत ढांचे के स्वचालन और कार्यान्वयन को लागू करने के साथ ही नगर निगम के कामकाज को सुव्यवस्थित, सुधारना और नागरिकों को सेवा प्रदान करना है। वर्तमान में जीआईएस सर्वे का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक भवनों के सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण करा दी गई है। जिन वार्डों में सर्वे करा लिया गया है, उनका डाटा एनआईसी को उपलब्ध करा दिया गया है। डाटा पोर्टल पर अपलोड किए जाने की प्रक्रिया में हैं। शीघ्र ही मथुरा-वृंदावन वासियों को ऑनलाइन सुविधायें मुहैया कराई जाएंगी। इससे उन्हें नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उन्होंने बताया पोर्टल पर नगर निगम क्षेत्र अंर्तगत भवन स्वामियों को दुकान, मकान, भवन आदि का कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही नामांतरण की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल पर संपादित कराई जाएगी। क्षेत्रवासी पेयजल एवं सीवर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर स्वीकृति प्राप्त करेंगे। ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण एवं नए जारी किए जाने के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। शिकायतें भी पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकेंगी।