{"_id":"6057678b8ebc3ec3982c8fe0","slug":"mathura-woman-killed-in-road-accident-accused-of-accident-from-police-car-mathura-news-agr485563612","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस की गाड़ी से दुर्घटना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सड़क हादसे में महिला की मौत, पुलिस की गाड़ी से दुर्घटना का आरोप
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे के बिरजापुर के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका केेेे भाइयों ने पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा काटते हुए पुलिस अधिकारी की गाड़ी से दुर्घटना होने का आरोप लगाया। हाईवे पुलिस ने पूरे मामले को मैनेज करके बाइक की टक्कर दिखाकर पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, जैंत के छटीकरा के प्रकाश ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
थाना सदर बाजार की औरंगाबाद निवासी पूजा (38) पत्नी शशि कपूर रविवार को बालाजीपुरम चर्च में प्रार्थना करने के लिए घर से निकली। बिरजापुर के पास पहुंची महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। घायल हुई महिला को सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन पहुंचे ही थे कि पुलिस ने पति से तहरीर लेकर सड़क हादसे का मुकदमा बाइक सवार के खिलाफ दर्ज करने में देरी नहीं की। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मृतका के भाइयों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
उनका आरोप था कि पुलिस अधिकारी की गाड़ी से दुर्घटना हुई है, जिसे हाईवे पुलिस ने रिपोर्ट गलत दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बाइक से टक्कर हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ रिफाइनरी ने ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। उधर, छाता के गांव तरौली निवासी मानवेंद्र सिंह (19) पुत्र डोरीलाल पैदल हाईवे को पार कर रहा था। छटीकरा के प्रकाश ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।