{"_id":"61f6bfdaa0d3201bfa3750ed","slug":"mathura-woman-hanged-leaving-husband-and-children-sleeping-mathura-news-mtr5125078160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पति व बच्चों को सोता छोड़ महिला ने फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पति व बच्चों को सोता छोड़ महिला ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां (मथुरा)। गांव बाबूगढ़ में पति और बच्चों को सोता छोड़ शनिवार की रात एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जैंत थाना क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ निवासी रामू की पत्नी देवकी (30) का शव रविवार की सुबह 6 बजे कमरे में पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। देवर की नजर पड़ी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने भाई और बच्चों को जगाया।
मृतका की बहन यशोदा के अनुसार दोनों बहनों की शादी एक ही घर में वर्ष 2014 में हुई थी। शनिवार की रात उसकी छोटी बहन देवकी ने माता-पिता व रिश्तेदारों से अच्छी तरह वीडियो कॉल पर बात की थी, लेकिन रात को उसने फांसी कब और क्यों लगाई यह उसे नहीं पता। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया मायके व ससुराल पक्ष द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।