फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Woman found covered in blood in the forest... shot in the head

Mathura: जंगल में खून से लथपथ मिली महिला... सिर में मारी गोली, मायके वालों ने लगाया पति पर आरोप

Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:37 AM IST
सार

डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मायके वालों ने महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Mathura: Woman found covered in blood in the forest... shot in the head
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जैंत क्षेत्र के जंगल में लहूलुहान स्थिति में महिला मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान महिला को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मायके वालों ने महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला की पहचान थाना गोविंद के जगन्नाथपुरी निवासी खुशी (23) के रूप में हुई है। चिकित्सक के अनुसार गोली महिला के सिर में लगी है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। महिला की थाना गोविंदनगर के महाविद्या कॉलोनी निवासी सूरज से शादी हुई थी।
विज्ञापन


महिला के पिता विपिन कुमार ने पति पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अनुसार पिछले छह माह से पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था। पिछले करीब 25 दिन पहले तलाक का केस भी डल गया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया महिला का सिटी अपस्ताल में इलाज चल रहा है। गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed