फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Winds of Western Disturbance did damage to mustard

मथुरा: पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं ने किया सरसों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Winds of Western Disturbance did damage to mustard
गांव टैंटीगांव व नौहझील में बेमौसम बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल। - फोटो : MATHURA
टैंटीगांव( मथुरा)। शुक्रवार की रात से चली पश्चिमी विक्षोभ की तेज हवाओं ने किसान की खड़ी सरसों की फसल को खेतों मेें बिछा दिया। इसके साथ आई बारिश से सरसों के साथ-साथ गेहूं को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

तैयार फसल के खराब होने से किसानों को पसीने आ गए। कृषि विभाग राजस्व कर्मियों के साथ नुकसान का सर्वेक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
शुक्रवार की रात को अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इन हवाओं के साथ-साथ बारिश भी आ गई। इससे खेतों में खड़ी सरसों की फसल गिर गई। पकी हुई सरसों की फसल गिरने सरसों का दाना झड़ गया। यही हाल गेहूं का हुआ। टैंटीगांव के किसान बनवारी लाल, रामकुमार शर्मा, पंकज कुमार, राकेश सिंह, महीलाल, रघुवीर सिंह, मुकटा, राकेश कुमार, रघुराज, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संजय सिंह, लोकेश कुमार ने बताया कि उनके खेतों मेें सरसों और गेहूं का बहुत नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवाओं से सरसों में नुकसान होने की आशंका है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर कृषि विभाग के कर्मचारी सर्वेक्षण करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पश्चिमी विक्षोभ
पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाला एक तून है जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर पश्चिमी भागों में अचानक सर्दियों में बारिश लाता है।

यह बरसात मानसून की बरसात से अलग होती है। आने वाले तूफान या कम दबाव वाले क्षेत्र भूमध्यसागरीय क्षेत्र, यूरोप के अन्य भागों और अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होते हैं। जिला क़ृषि अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवाएं पश्चिमी विक्षोभ का ही नतीजा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed