फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura will be developed like metro city

मेट्रो सिटी की तर्ज पर होगा मथुरा का विकास: दिनेश शर्मा

Mon, 10 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 10 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
mathura will be developed like metro city
मथुरा में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मथुरा का विकास मेट्रो सिटी की तर्ज पर होगा। नगर निगम बनाने की जो मांग है उसे भी प्रदेश सरकार पूरा करेगी। परिक्रमा मार्गों पर कृष्ण भक्तों के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विकास का बनवास अब खत्म हो गया है अब हर तरफ काम नजर आएगा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोमवार को वृंदावन में पत्रकारों से यह बात कही। वृंदावन पहुंचकर उन्होंने पहले अघोर पीठ में पूजा अर्चना की और उसके बाद गोशाला में गए। यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी परीक्षा की घड़ी है, जनता के साथ हमारा व्यवहार बेहद शालीन होना चाहिए। किसी भी नेता में अहंकार नहीं आए। वैसे भी भाजपा में मैं नहीं हम चलता है। एक-एक कार्यकर्ता ने मिलकर पार्टी की सरकार बनाई है।
विज्ञापन


इसके बाद एक होटल में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। यहां उन्होंने वादा किया कि मथुरा को नगर निगम हर हाल में बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी सरकार स्तर से शुरू कर दी गई है। परिक्रमा मार्ग को भी बेहतर बनाया जाएगा। कृष्ण भक्तों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा, बिजली और सड़क की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा हमारा दायित्व है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। गाय हमारी आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने किए यह वादे
मथुरा नगर निगम बनेगा, परिक्रमा मार्ग को बेहतर किया जाएगा, धार्मिक स्थलों को जाने वाले मार्ग सुधरेंगे, आवागमन के संसाधन बढ़ाए जाएंगे, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, गीता शोध संस्थान बनवाएंगे, गोशालाओं का विकास कराएंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed