{"_id":"61f6bf2777c80c4b94188a2e","slug":"mathura-when-not-allowed-to-enter-the-night-shelter-the-youth-tried-to-immolate-himself-mathura-news-mtr5125075191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रैन बसेरा में नहीं घुसने दिया तो युवक ने आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रैन बसेरा में नहीं घुसने दिया तो युवक ने आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के गोवर्धन चौराहे पर युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की थी। हालांकि आसपास के लोगों ने शरीर पर लगी आग को बुझा दिया। पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
शराब के नशे में होने के कारण युवक को रैन बसेरा में घुसने नहीं दिया। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
शहर कोतवाली के गोवर्धन चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई थी, जब फ्लाईओवर के नीचे एक युवक ने मिट्टी का तेल डालकर अपने शरीर में आग लगा ली और इधर-उधर भागने लगा था। जिससे हाईवे पर वाहन रुक गए। बमुश्किल राहगीरों के सहयोग से पुलिस ने आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह झुलस चुका था। चिकित्सकों ने उसे साठ फीसदी जली अवस्था में आगरा रेफर कर दिया।
कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि झुलसा युवक हेमंत (29) निवासी सुहागपुर हौशंगाबाद मध्य-प्रदेश का रहने वाला है और काफी समय से गोवर्धन चौराहे के रैन बसेरा में रह रहा था। यहां रहकर मजदूरी भी करता है। २९ जनवरी को शराब के नशे में होने के कारण उसे रैन बसेरा में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवक का एक ढकेलकर्मी से भी विवाद हुआ। युवक ने फिर आत्मदाह की कोशिश का कदम उठाया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। उधर, थाना सदर के मुकेरियान मोहल्ले में गृहक्लेश से तंग आकर अजहर (29) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।