फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Water, sewer and rain water harvesting works will be done with 50 crore rupees

मथुरा: 50 करोड़ रुपये से होंगे पानी, सीवर व रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य

Fri, 18 Jun 2021 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Water, sewer and rain water harvesting works will be done with 50 crore rupees
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए अवस्थापना निधि के तहत करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पेयजल, सीवर, सफाई, सड़क निर्माण कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में श्मशान स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए मेंटीनेंस डिपो बनाने को पौने दो करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि एवं 14वें वित्त आयोग से बची धनराशि से विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य को संपादित कराने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि 18 करोड़ पचास लाख रुपये से भू-जल स्तर में वृद्धि को लेकर सभी पार्क और नगर निगम के जोनल कार्यालय, विद्यालयों आदि स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

सभी प्याऊ के निकट बड़ा सोकपिट बनाया जाएगा, ताकि जल पुन: भूमि में समाहित हो सके। वहीं, अमृत योजना के तहत जलनिगम ने पेयजलापूर्ति एवं सीवर लाइन से संबंधित कार्यों को धनराशि खर्च की जाएगी। चार करोड़ रुपये से सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जेसीबी मशीन, हाइड्रा, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पॉकलेन मशीन, हाथ ढकेल आदि सामान क्रय किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि औरंगाबाद, ईसापुर, बाद, महोली, गिरधरपुर, अडूकी, बाकलपुर में श्मशान स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। 18 करोड़ रुपये की लागत से नगर में पेयजल, सीवर लाइन बिछाने, नाली निर्माण, सड़क खड़ंजा निर्माण कार्य, पार्क के कार्य होंगे। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय डिप्टी कलक्टर सुरेंद्र यादव, एक्सईएन लोनिवि, महाप्रबंधक जल रमेश चंद, लेखाधिकारी गीता कुमारी, एक्सईएन सिविल, एई जल एवं प्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed