{"_id":"62f7b56f8f9bf75fd92c914c","slug":"mathura-water-level-still-rising-in-yamuna-mathura-news-mtr5222891160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना में अब भी बढ़ रहा है जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना में अब भी बढ़ रहा है जलस्तर
विज्ञापन
वृंदावन में पानी गांव पुल के समीप लगी कॉलोनियों में घुसा यमुना का पानी।
मथुरा। हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी रविवार रात तक यमुना में आ जाएगा। यह पानी ओखला तक आ गया है। हथिनी कुंड से छोड़ा गया दो लाख २१ हजार क्यूसेक जल ओखला तक पहुंचते-पहुंचते ७० हजार क्यूसेक रह गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा यमुना के बढ़ने वाले जलस्तर पर नजर रखने के लिए टीम बना दी गई है।
देश के कुछ हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। हथिनी कुंड से छोड़े गए अब तक सर्वाधिक दो लाख २१ हजार क्यूसेक पानी को लेकर प्रशासन की बढ़ने वाली चिंता शनिवार को कुछ कम हो गई। यह पानी ओखला तक पहुंचते-पहुंचते मात्र लगभग ७० हजार क्यूसेक ही रह गया है।
उधर प्रयाग घाट पर जलस्तर में शनिवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को यह जलस्तर १६४.६४ मीटर से १६४.३८ रह गया। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी ओखला पहुंच गया है और रविवार रात से इसके बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बाढ़ की आशंका से किनारे बसे लोगों में दहशत
वृंदावन में यमुना के जलस्तर में कोई कमी नहीं देखी गई है। लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना किनारे की कॉलोनियों में यमुना का पानी घुसने लगा है। बाढ़ की आशंका से निचले इलाकों में बसे लोगों में दहशत है और पलायन कर रहे हैं।
यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते किनारे के घाट और कॉलोनियों में पानी घुसना शुरू हो गया है। इससे कई गोशाला, आश्रम और मकान पानी से घिर गए हैं। कई मकानों का नगर के प्रमुख मार्गों से संपर्क मार्ग टूट गया है। लोग बाढ़ की आशंका के चलते भयभीत हैं। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यमुना किनारे की कालीदहघाट, सूरजघाट, जुगलघाट, पानीघाट, पानीघाट, दुर्गापुरम कॉलोनी, यमुना नगर कॉलोनी के कुछ क्षेत्र यमुना के बढ़े जलस्तर की चपेट में आ गए हैं।