फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Video of Lekhpal taking bribe of two lakh seventy thousand goes viral

मथुरा: दो लाख सत्तर हजार की रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Video of Lekhpal taking bribe of two lakh seventy thousand goes viral
महावन (मथुरा)। तहसील महावन में तैनात एक लेखपाल द्वारा किसानों से 2.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। यह धनराशि किसानों ने आपस में एकत्रित कर लेखपाल को इसलिए दी थी कि वह किसानों को ओलावृष्टि का दोगुना मुआवजा दिलाने की कह रहा था।
विज्ञापन

लेखपाल ने न मुआवजा दिलाया और न ही धनराशि लौटाई। इसी से गुस्साए किसानों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया।
तहसील के बुर्ज दाताराम बलदेव निवासी गुलजारी लाल पुत्र बनी सिंह ने बताया कि महावन तहसील में तैनात लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने ओलावृष्टि का दो गुना मुआवजा दिलाने के नाम पर गांव के किसानों से रुपये मांगे थे। गांव के लगभग 50 किसानों ने 2.70 लाख रुपये इकट्ठा कर लेखपाल को दे दिए। किसानों को मुआवजा नहीं मिला। जब लेखपाल से बात की तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन

किसानों को न मुआवजा मिला और न ही लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने उनको धनाराशि लौटाई। वह कुछ दिन पहले भी निलंबित हो चुका है, फिर भी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहा। इस संबंध में तहसीलदार अजीत कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed