{"_id":"61c1e2d172a40322b32e736f","slug":"mathura-vhp-celebrated-bravery-day-took-out-procession-mathura-news-mtr5104718191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: विहिप ने मनाया शौर्य दिवस, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: विहिप ने मनाया शौर्य दिवस, निकाला जुलूस
विज्ञापन
शौर्य पथ संचलन जुलूस निकालते विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी।
मथुरा। गीता जयंती श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से आक्रमणकारियों के प्रतीक अयोध्या के विवादास्पद ढांचे को गिराने की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महानगर ने शौर्य पथ संचलन जुलूस निकाला। डीगगेट स्थित अंगूरी वाटिका से यह शौर्य संचलन प्रारंभ होकर मंडी रामदास, चौक बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट व दरेसी रोड होकर अंगूरी वाटिका पर ही समाप्त हुआ।
शौर्य प्रदर्शन के मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। चौराहों व तिराहों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की। युवाओं के हाथों में केसरिया झंडे एवं पताका लहरा रही थीं। शौर्य प्रदर्शन कर रहे युवा एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता जयकारा वीर बजरंगी, हर हर महादेव, हर हर बम बम, भारत माता की जय, श्रीराम जन्मभूमि की जय, श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जय, बाबा विश्वनाथ धाम की जय, अयोध्या के शहीदों को भूलो मत भूलो मत, वंदे मातरम, जय शिवाजी जय भवानी, जय श्रीराम जय हनुमान, आदि उद्घोष लगाते चल रहे थे।
विहिप के महानगर के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि गीता जयंती 1992 के दिन ही हिंदू समाज के युवाओं ने श्रीराम जन्मभूमि से विवादास्पद ढांचे को हटाकर अपनी श्रद्धा व शौर्य का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
संघ महानगर के सह कार्यवाह विजय बंटा सराफ ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व एक-दूसरे के परिचायक हैं, इनको अलग-अलग नहीं किया जा सकता। सुरेंद्र चौधरी, मुकेश शुक्ला, देवेंद्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सिंह, गोकुलेश गौतम, गिरिराज किशोर अग्रवाल, मदन मोहन श्रीवास्तव, विमल पंडित, राजवीर सिंह, मोहनदास, अनंत सिंह, पवन कुमार, बच्चू सिंह, विनोद राघव, मुरारी लाल अग्रवाल, देव शर्मा, राहुल, तनुज, मोहित नौहवार, दीपक चौधरी उपस्थित रहे। संचालन विकास दीक्षित ने किया।