फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Vehicles acquired for elections started reaching Mandi premises

मथुरा: मंडी परिसर में पहुंचने लगे चुनावों के लिए अधिग्रहीत किए वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vehicles acquired for elections started reaching Mandi premises
चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण किए गए वाहन मंडी समिति में खड़े हुए।
मथुरा। मतदान को लेकर प्रशासनिक मशीनरी अब अलर्ट मोड पर है। मंडी परिसर में वाहनों को एकत्रित किया जा रहा है। इसके लिए एआरटीओ की टीमें हाईवे पर दौड़ रहीं हैं। अनेक वाहन स्वामी स्वयं वाहन लेकर आ रहे है तो उनको व्यवस्थित कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में 10 फरवरी को मतदान है। मतदान कर्मियों की प्रशिक्षण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इसके बाद अब पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों को फाइनल टच दिया जा रहा है। इसके लिए मंडी परिसर में बने शिविरों में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही यहां चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहनों का पहुंचना शुरू हो गया है। इनमें छोटे वाहन, रोडवेज और प्राइवेट बसों के अलावा लोडिंग वाहन भी है। प्रशासनिक स्तर पर जिन वाहनों को नोटिस दिए गए हैं उनके आगमन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके अलावा हाईवे पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर सायं मंडी में मेला जैसा नजारा था। यहां चेकपोस्ट के पास ही लगे शिविर से वाहनों को व्यवस्थित करने के दिशानिर्देश दिए जाते रहे। वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई है। अगले तीन दिन यहां मेला जैसा नजारा रहेगा।

गौरतलब है कि इस बार प्रशासन ने मंडी परिसर में ईवीएम रखने के लिए अतिरिक्त स्ट्रांग रूम तैयार किए हैं, इसके लिए अधिक दुकानों को खाली करवाया गया है। वर्तमान में यहां ईवीएम रखी जा चुकी हैं, जिनकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। नवीन मंडी परिसर सहित ए और बी श्रेणी की जिन दुकानों में ईवीएम रखी गईं हैं वो क्षेत्र सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed