फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Vaccination camps being organized at the ward level in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में वार्ड स्तर पर लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर

Fri, 28 May 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Vaccination camps being organized at the ward level in Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए वार्ड स्तर पर चलाई जा रही टीकाकरण मुहिम के तहत शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 67 में शिविर लगाया गया। यहां वार्ड क्षेत्र के लोगों को टीका लगाया गया। इसमें साधु-संत भी शामिल हुए।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपाधाम में शिविर का शुभारंभ डीएम नवनीत चहल, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्थानीय पार्षद एवं निगम में उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने किया। डीएम ने कहा टीकाकरण का कार्यक्रम निगम क्षेत्र में लगातार चल रहा है। वार्ड 67 में स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम में इसका आयोजन साधु-संतों समेत स्थानीय लोगों के लिए किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की। महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद व उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने भी विचार रखे। इस दौरान टीका लगवाने वाले लोगों को जीवन रक्षक दवा, सैनिटाइजर, मास्क व न्यूमुलाइजर किट प्रदान की गईं। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, डॉ. स्वाति जाडिया, डॉ. सात्विक शांडिल्य, ऊषा, ऊषा चौधरी, दुष्यंत, मोहन शर्मा, भागवताचार्य श्रीराम मुद्गल, विष्णुदान शर्मा, विट्ठल चौहान, घनश्याम जादौन, रामप्रकाश महंत, मोहन श्याम शर्मा, विनय बंसल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed