{"_id":"62f9036be2d6b66ca67a01f4","slug":"mathura-uproar-over-the-death-of-the-mother-in-nursing-home-vandalism-mathura-news-mtr522328796","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन
मथुरा। जनरल गंज स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के बाद विलाप करते परिजन एवं रिश्तेदार।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रसूता की मौत को लेकर मृतका के परिवारीजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा काटा और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
परिवार की महिलाएं प्रसूता की नवजात बालिका को लेकर नर्सिंग होम परिसर में धरने पर बैठ गईं। उनका कहना था कि लापरवाह डॉक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस नर्सिंग होम में यह पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व भी कई मामले ऐसे सामने आए हैं।
एक मामले में तो पिछले दिनों थाना सदर में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया। थाना जमुनापार के अजय नगर की रहने वाले सचिन की 26 वर्षीय पत्नी रश्मि को शनिवार को प्रसव पीड़ा के बाद शहर के जनरलगंज स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे ऑपरेशन से रश्मि ने बेटी को जन्म दिया। देर शाम तक प्रसूता और उसकी नवजात बालिका पूरी तरह स्वस्थ थी लेकिन देर रात प्रसूता के पेट में दर्द होने पर परिवार के लोग जब डॉक्टर और स्टाफ की खोज में निकले तो पूरे नर्सिंग होम में कोई उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन
जिसके चलते सुबह लगभग साढ़े तीन बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया। रश्मि की मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में महिला पुरुष नर्सिंगहोम पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा काटा एवं आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की। जिससे अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी कमरों में जा छिपे।