फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: UP board exam will now have nine-digit roll number

मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षा में अब नौ अंकों के होंगे रोल नंबर

Sun, 11 Apr 2021 06:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Mathura: UP board exam will now have nine-digit roll number
मथुरा। बोर्ड ने इस वर्ष परीक्षार्थियों को खास तरह के रोल नंबर आवंटित किए हैं। पहले रोल नंबर सात अंकों के हुआ करते थे, लेकिन अब यह नौ अंकों के होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के प्रांतीय उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यूपी बोर्ड प्रशासन ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों व बोर्ड कार्यालयों की सहूलियत के लिए इस वर्ष नौ अंकों के रोल नंबर आवंटित करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व वर्षों में सात अंकों के रोल नंबर होते थे, अबकी बार रोल नंबर के आगे परीक्षा वर्ष भी जोड़ दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब संशोधित टाइम टेबल के मुताबिक वर्ष 2021 की हाई स्कूल की परीक्षाएं 8 से 25 मई तक होंगी। वहीं, इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाएं 8 से शुरू होकर 28 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने से पहले प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed