फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Uninterrupted supply should be given to the district: Amit Kishor

मथुरा: जनपद को दी जाए निर्बाध आपूर्ति: अमित किशोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Uninterrupted supply should be given to the district: Amit Kishor
कैंट बिजलीघर पर अधीनस्थों की मीटिंग में बोलते डीवीवीएनएल के एमडी अमित किशोर। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी अमित किशोर ने कहा कि जनपद को निर्बाध बिजली दी जाए। हर हाल में जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बिजली चोरों के खिलाफ सख्ती से निपटते हुए प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सोमवार को कैंट बिजलीघर के धर्मेंद्र सभागार में जनपद के विद्युत निगम के अफसरों की मीटिंग में एमडी ने स्पष्ट निर्देश दिए। एमडी ने ताकीद किया कि बिजली की शिकायतों को तत्काल निस्तारण किया जाए। हर हाल में लोगों को कतई भी दिक्कत न हो। ट्रांसफार्मर पर लोड कतई नहीं आने दें। इसका पूरा ख्याल रखा जाए। समय-समय पर देखरेख होती रहेगी तो ट्रांसफार्मर नहीं फुंकेंगे।
विज्ञापन

चोरी की बिजली जलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। हर हाल में अभियान चलाकर ऐसे बिजली चोरों को पकड़ा जाए। हर हाल में चोरी की बिजली को सख्ती से ही रोकना होगा। मीटिंग में एसई देहात अजय कुमार गर्ग, एसई देहात प्रभाकर पांडेय, एक्सईएन कुंवर शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, सिद्वार्थ रंजन, एसडीओ कैंट संदीप वार्ष्णेय, एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता, एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी, वृंदावन एसडीओ विकास शर्मा, जयगुरुदेव एसडीओ ऋषभ शर्मा आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed