फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two Oxygen Special Trains Passed Green Corridor At Junction

मथुरा: जंक्शन पर ग्रीन कॉरिडोर बना गुजारीं दो ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनें

Sat, 01 May 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two Oxygen Special Trains Passed Green Corridor At Junction
मथुरा। शनिवार को उड़ीसा से फरीदाबाद के लिए पांच टैंकर लेकर जा रहीं ऑक्सीजन स्पेशल दो ट्रेनें को जंक्शन से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गुजारा गया। इस दौरान रेलवे संचालन के अधिकारियों सहित जीआरपी आरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उड़ीसा के राउरकेला से ऑक्सीजन के टैंकर लेकर फरीदाबाद पहुंचने वाली दो ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेनों को गुजारा गया। पहली ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन सुबह करीब 11:55 बजे जंक्शन रेलवे स्टेशन की मुख्य लाइन से गुजरी। इसमें तीन टैंकर लदे थे। इसके लगभग 20 मिनट बाद 12:15 बजे दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन जंक्शन की मुख्य लाइन पर पहुंची। इस दौरान करीब आधा मिनट के लिए ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टाफ इसमें सवार हुआ। पहली ट्रेन उड़ीसा के राउरकेला से शुक्रवार की दोपहर 12:10 बजे फरीदाबाद के लिए और दूसरी ट्रेन उड़ीसा के खुर्दा रेलवे स्टेशन से फरीदाबाद के लिए चली थी। मथुरा जंक्शन पहुंचने में उसे करीब 12 घंटे का समय लगा। ट्रेन के संचालन में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश, स्टेशन प्रबंधक जेपी मीना के अलावा आरपीएफ तथा जीआरपी के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उड़ीसा से 20.20 टन ऑक्सीजन के 5 टैंकर लेकर दो ट्रेनें को फरीदाबाद के लिए मुख्य लाइन पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गुजारा गया। ऑक्सीजन ट्रेनों के मथुरा होकर गुजरने और उनके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश कंट्रोल से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed