फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two houses collapse due to cylinder blast, child killed, three injured

मथुरा: सिलिंडर फटने से दो घर गिरे, बच्चे की मौत, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two houses collapse due to cylinder blast, child killed, three injured
फरह (मथुरा)। ग्राम पंचायत परखम में सोमवार सुबह दुकान में लगी आग की चपेट में ऊपर बना घर आ गया। इससे घर में रखे सिलिंडर में आग लग गई। कुछ देर बाद सिलिंडर फट गया। इस घटना में दो घर गिर गए। मलबे के नीचे दबने से ४ साल के बच्चे की मौत हो गई। पड़ोस की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परखम के मजरा मुस्तफाबाद में सुंदर कपड़े की दुकान करता है। वह अपनी रिश्तेदारी उंदी छाता में बुआ सास की लड़की की शादी में गया था। नीचे दुकान है और ऊपर घर बना है। सोमवार तड़के बिजली के शॉर्टसर्किट से दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

आग इतनी भीषण थी कि दुकान के ऊपर बने घर तक पहुंच गई। यहां रखा गैस सिलिंडर आग लगने से फट गया। धमाके से पड़ोसी मुकेश का मकान भी गिर गया। इसके मलबे में मुकेश, उसकी पत्नी ओमवती, पुत्र मनोज और डैनी दब गए। तहसीलदार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चार वर्षीय डैनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
आग लगने और सिलिंडर फटने की सूचना ग्रामीणों ने अग्निशमन कार्यालय में दी। पीड़ित मुकेश, सुंदर ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची। तब तक हादसा हो चुका था। ऐसे में दमकल कर्मियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

ग्राम पंचायत परखम के मजरा मुस्तफाबाद में सिलिंडर फटने से दो घर गिर गए। एक बच्चे की मौत हुई है। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है।
- राजकुमार भास्कर, तहसीलदार सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed