{"_id":"60e314ba8ebc3ed78150cea4","slug":"mathura-two-factions-clashed-over-the-construction-of-the-crematorium-threw-bricks-and-stones-mathura-news-agr498581772","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: श्मशान स्थल के निर्माण को लेकर दो गुट भिड़े, फेंके ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: श्मशान स्थल के निर्माण को लेकर दो गुट भिड़े, फेंके ईंट-पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। महदार कुंड के निकट श्मशान स्थल के निर्माण को लेकर ठाकुर समाज दो गुटों में बंट गया है। चेयरमैन गुट के लोग बिलछू कुंड व दूसरा गुट आबादी क्षेत्र से लगे महदार कुंड के निकट श्मशान स्थल निर्माण की मांग कर रहा है। श्मशान निर्माण को लेकर सोमवार को दोनों गुटों की कॉलोनी की महिलाएं आमने-सामने आ गईं। महिलाओं ने ईंट-पत्थर फेंके। पुलिस ने स्थिति को संभाला।
ठाकुर समाज के श्मशान स्थल निर्माण को लेकर घमासान मचा है। चेयरमैन के प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। सोमवार को दोनों गुटों की महिलाओं ने ईंट-पत्थर फेंके। चेयरमैन खेमचंद शर्मा ने बताया कि बिलछू कुंड के पास श्मशान भूमि निर्माण के लिए 28 लाख रुपये की धनराशि शासन से नगर पंचायत को मिली है। इस धनराशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वसम्मति से श्मशान स्थल का निर्माण कराया जाएगा।
दूसरे पक्ष के मनीष शर्मा ने बताया कि वन विभाग की पाबंदी के बाद अब अंतिम संस्कार के लिए समाज के लोगों को श्मशान की जरूरत है। बिलछू कुंड दूर पड़ता है, इसलिए नगर पंचायत को समाज हित में महदार कुंड के निकट श्मशान स्थल बनाने के प्रस्ताव को मान लेना चाहिए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया श्मशान भूमि निर्माण को लेकर विवाद है। दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति थी। मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।