{"_id":"6197c462d558c81f0b211189","slug":"mathura-two-factions-clashed-during-mp-sports-competition-kicked-and-punched-mathura-news-mtr5088272103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सांसद खेल स्पर्धा के दौरान भिडे़ दो गुट, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सांसद खेल स्पर्धा के दौरान भिडे़ दो गुट, चले लात-घूंसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सांसद खेल स्पर्धा के उद्घाटन दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। किसी को जमीन पर पटक कर लातों से मारा जाने लगा तो किसी पर घूंसों की बौछार हो गई। कुछ ही समय में खेल मैदान युद्ध भूमि में बदल गया। मारपीट में घायलों को सहयोगी ही उपचार के लिए उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है।
शुक्रवार को गणेशरा स्थित मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसका शुभारंभ स्टेडियम के कुश्ती हॉल में सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया जा रहा था। यहां सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ सहित अन्य अतिथिगण मौजूद थे। इसी दौरान बाहर खेल मैदान में खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि सांसद खेल स्पर्धा की व्यवस्थाओं में सहयोगी एक युवक ने जब मैदान में फुटबॉल खेलने आए युवकों से जब मना तो विवाद खड़ा हो गया।
तू-तू मैं-मैं के बाद देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। यहां तक कि डंडे का प्रयोग होने लगा। दो युवक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पडे़। कुछ ही पलों में गणेशरा खेल मैदान में अफरातफरी मच गई। इससे पहले उद्घाटन समारोह में शामिल सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शामिल पुलिस बल खेल मैदान में पहुंचता उससे पहले ही दोनों पक्ष घायलों को लेकर स्टेडियम से निकल गए।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से इस घटना की जानकारी की। कुछ वीडियो भी उन्होंने प्राप्त किए हैं, जिनके आधार पर अब मारपीट करने वालों की पहचान की जाएगी। जिला खेल अधिकारी एसपी बामनियां का कहना है कि अंदर हॉल में कुश्ती चल रही थी। उसी दौरान कुछ बाहरी खिलाड़ी खेल मैदान में आपस में भिड़ गए थे।