फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Two caught selling meat from Kosikalan to Mathura, 43 kg of meat recovered

मथुरा: कोसीकलां से लेकर मथुरा में मांस बेचते दो पकड़े, 43 किलो मीट बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Two caught selling meat from Kosikalan to Mathura, 43 kg of meat recovered
मथुरा। प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस बेचने वाली आरोपी महिला। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। प्रतिबंधित क्षेत्र में मांस पहुंचने की सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब ४३ किलो मांस बरामद किया है। मांस को जांच के लिए वेटरनेरी भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोसीकलां से शहर के मटिया गेट पर मांस बेचने के लिए यह महिला आती थी। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गोविंदनगर के एसएचओ संजय कुमार पांडेय को सूचना मिली कि कोसीकलां से एक महिला मांस बेचने के लिए डीगगेट के मटियागेट आ रही है। एसएचओ ने डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा समेत पुलिस टीम को साथ लेकर मिलन तिराहा पर चेकिंग शुरू कर दी। महिला और एक युवक हाथ में थैला लेते आते दिखे तो दोनों को अंगूरी वाटिका के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पकड़े गई जमीला पुत्री हनीफ कुरैशी निवासी मोहल्ला नकासा, कोसीकलां और नईम कुरैशी पुत्र लियाकत कुरैशी निवासी मटियागेट, डीगगेट है। इनके कब्जे से करीब ४३ किग्रा मांस बरामद किया गया है। फिलहाल बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है कि यह गोमांस या फिर अन्य पशु का है। सीओ सिटी ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया है कि गोमांस है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार थानों को पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचा मांस
जनपद के चार थानों कोसीकलां, छाता, वृंदावन और जैंत होकर मांस शहर के प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंच गया। इस बीच किसी थाना पुलिस ने कोई चेकिंग नहीं की। इससे यह साफ होता है कि पुलिस कितनी सजग और सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed