फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Traders staged a protest demanding financial help

मथुरा: आर्थिक मदद की मांग को लेकर व्यापारियों ने धरना दिया

Wed, 21 Jul 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Traders staged a protest demanding financial help
बरसाना में धरने के दौरान एसडीएम राहुल यादव व्यापारियों को आर्थिक मदद का आश्वासन देते हुए। - फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। शॉर्ट सर्किट से पेंट की दुकान एवं व्यापारी के मकान में आग लग गई थी। मुआवजे को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। एसडीएम व सीओ के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बाजार खोला। पीड़ित व्यापारी ने विद्युत विभाग के जेई व एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम मुख्य बाजार स्थित वेदप्रकाश गोयंका की बालाजी पेंट्स की दुकान व मकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का समान जल कर खाक हो गया। बुधवार को पीड़ित व्यापारी को मुआवजे को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, एसडीएम राहुल यादव तथा सीओ रविकांत पाराशर मौके पर पहुंच गए। नरदेव चौधरी व दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को पीड़ित को मदद का पूरा आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार खोला। पीड़ित व्यापारी ने विद्युत विभाग के जेई महेश कुमार व एसडीओ संजय कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नरदेव चौधरी ने बताया कि पीड़ित को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि पीड़ित के परिवार की पूरी मदद की जाएगी। सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि पीड़ित व्यापारी ने जेई व एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed