फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Tired of home tribulation, woman jumps in Yamuna, saves her life

मथुरा: गृहक्लेश से तंग महिला ने यमुना में लगाई छलांग, बची जान

Sat, 11 Sep 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Tired of home tribulation, woman jumps in Yamuna, saves her life
मथुरा। गृहक्लेश से तंग आकर एक महिला ने शनिवार की दोपहर यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन गोताखोरों ने उसे बचा लिया। उसकी कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गुरुग्राम में परिवार के साथ रहने वाली प्रेमलता (45) शनिवार की सुबह घर से झगड़ा करके मथुरा आ गई और बंगालीघाट क्षेत्र में दोपहर लगभग दो-ढाई बजे पहुंचकर यमुना में इसने छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कूदने से पहले महिला ने बेटे को मोबाइल से फोन करके यमुना में कूदकर जान देने की सूचना दी। हड़बड़ाए बेटे ने घटना की जानकारी अपने ताऊ के घर दी, जो हाईवे थाना क्षेत्र की एटीवी कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

दिन में महिला के यमुना में कूदे जाने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर यमुना में कूद गए और महिला को बचा लिया। चिकित्सकों के अनुसार पत्थर पर गिरने के कारण महिला की कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed